एफ.डी. (FD), एम.आई.एस. (MIS) एवं नकद जमा (Cash Deposit) संबंधी सूचना
दिनांक: 11 जून 2026
प्रिय सदस्यों,
आप सभी को सूचित किया जाता है कि प्रबंधन समिति के निर्णयानुसार दिनांक 11 जून 2026 से निम्नलिखित नियम प्रभावी होंगे:
1. प्रति सदस्य/प्रति खाते अधिकतम ₹5,00,000 (पाँच लाख रुपये) तक ही एफ.डी. (Fixed Deposit - FD) एवं एम.आई.एस. (Monthly Income Scheme - MIS) में निवेश स्वीकार किया जाएगा।
2. यह नियम FD एवं MIS के Renewal (नवीनीकरण) पर भी समान रूप से लागू होगा। अतः नवीनीकरण के समय भी प्रति सदस्य/प्रति खाते ₹5,00,000 की अधिकतम सीमा का पालन करना अनिवार्य होगा।
3. यदि कोई सम्मानित सदस्य ₹5,00,000 से अधिक राशि निवेश करना चाहता है, तो वह अपने परिवार के अन्य पात्र सदस्य का सदस्यता खाता खुलवाकर, सोसायटी के प्रचलित नियमों के अनुसार अलग खाते में निवेश कर सकता है।
4. नकद (Cash) के माध्यम से एक ही दिन में अधिकतम ₹2,00,000 (दो लाख रुपये) तक ही जमा स्वीकार की जाएगी। इससे अधिक राशि केवल NEFT, RTGS, IMPS, UPI अथवा अन्य बैंकिंग माध्यमों से ही स्वीकार की जाएगी।
सभी सम्मानित सदस्यों से अनुरोध है कि भविष्य में FD, MIS, उनके Renewal तथा नकद जमा करते समय उपरोक्त नियमों का पालन करें।
यह आदेश दिनांक 11 जून 2026 से तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
आदेशानुसार
प्रबंधन समिति
Dhan Sanchai Co-operative Thrift & Credit Society Ltd.